किसी भी संगठन का अस्तित्व उसके सदस्यों की कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण पर निर्भर करता है, संगठन एक दिन में कामयाब नहीं होता लेकिन एक दिन अवश्य कामयाब होता है। समस्याएं आती रहेंगी, हम उन समस्याओं से निपटते रहेंगे, यदि आप सबका साथ हो तो कोई भी कार्य संगठन के लिए असम्भव नहीं है। आइए हम आप मिलकर संगठन की छाया तले इस असम्भव को सम्भव बनाते है और कर्मचारी हितों के नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं।
आवाज़ दो हम एक हैं।
जय संघ ....
नरेन्द्र विक्रम सिंह
प्रांतीय महासचिव
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ
उत्तर प्रदेश